HomeHealth & Fitnessबकरीद: कुर्बानी के बकरे की कीमत 15 हज़ार से 11 लाख, लेने...

बकरीद: कुर्बानी के बकरे की कीमत 15 हज़ार से 11 लाख, लेने को उमड़ी भीड़

लखनऊबुधवार बकरीद को लेकर बाज़ारों में बकरे बिकते नजर आये। कुर्बानी के लिए बिकने वाले बकरों की कीमत 15 हज़ार से 11 लाख की जोड़ी के दिखे। बकरीद का त्योहार 28 मई को मनाया जाएगा। इस दिन अल्लाह की रजा के लिए कुर्बानी दी जाती है।

आईआईएम रोड पर मौजूद बकरा मंडी में लखनऊ सहित सटे जिलों से लोग बकरा लेकर बेंचते नजर आये। व्यापारी और पशुपालक के पास अलग-अलग नस्ल के बकरे बिकते नज़र आये। मंडी में बकरों को गर्मी से बचाने के लिए टेंट लगाया गया। बड़े-बड़े कूलर लगाए गए। पीने के पानी की व्यवस्था की गई। इस मंडी में लोग अपने बजट के मुताबिक बकरे खरीदते नज़र आये।

 
बकरा व्यापारी अजहर ने बताया कि लखनऊ में अच्छे बकरों की काफी डिमांड रहती है। पिछले 15 साल से लगातार इस मंडी में बकरा बेचने आ रहे हैं। जितने बकरे लाते हैं। सब बिक जाते हैं। इस बार महंगाई का भी असर नजर आ रहा है, जो लोग 10 बकरे खरीदते थे, वह  इस साल 5 से 6 खरीद रहे हैं। फिर भी उम्मीद है कि लाए गए सभी बकरे-भेड़ बिक जाएंगे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments