HomeHealth & Fitnessपुण्यतिथि पर कांग्रेस ने पं. नेहरू को किया याद ,विचार गोष्ठी का...

पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने पं. नेहरू को किया याद ,विचार गोष्ठी का आयोजन

लखनऊ देश के पहले प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पं0 जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर आज यहां पार्टी मुख्यालय पर कांग्रेस ने याद किया। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी मे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि नेहरु ने विश्व पटल पर भारत को सशक्त बनाने के लिए जो कदम उठाये  उसे कोई नहीं छू सकता है। आज हमारे देश के प्रधानमंत्री हर महत्वपूर्व संस्थानों को सिर्फ बेंचने का काम कर रहे हैं एक भी संस्थान इन्होने स्थापित नहीं किया। एक काम जरूर यह कर रहे हैं कि संस्थानों का नाम बदल रहे हैं।

इस अवसर पर लविवि के प्रोफेसर रहे डॉ0 रमेश दीक्षित ने कहा कि पं0 नेहरू का व्यक्तित्व एवं कृतित्व इतना महान था कि भारत के दुश्मन देश की मीडिया भी बखान करती थी। देश के संविधान में बाबा साहब अम्बेडकर और पं0 नेहरू की साम्यवादी सोच दिखाई देती है।  मीडिया विभाग के चेयरमैन डॉ0 सी00पी0 राय ने कहा कि पंचशील सिद्धान्त के प्रतिपादक के रूप में सम्पूर्ण विश्व को एकजुटता का जहां संदेश दिया वहीं गुटनिरपेक्ष आन्दोलन के द्वारा भारत को सम्पूर्ण विश्व में नेतृत्वकर्ता के रूप में स्थापित किया।  

विचार गोष्ठी में बद्री विशाल तिवारी,  सिद्धार्थ आनन्द , एएमयू के प्रोफेसर मो0 मोहिबुल हक, डॉ0 नीता मिश्रा, प्रकाश मिश्रा, पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ल, पूर्व एमएलसी विवेक बंसल, पूर्व सांसद ए0पी0 गौतम, पूर्व विधायक धीरेन्द्र सिंह धीरू, रिसर्च एवं डाटा एनालिसिस विभाग के चेयरमैन प्रो0 विनोद चन्द्रा, मनीष हिंदवी सहित कई लोगों ने अपने विचार रखे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments