सिसवा नगरपालिका और ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को ईद-उल-अज़हा के अवसर पर अकीदतमंदों ने ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज़ अदा की। इस दौरान देश में अमन-चैन की दुआ मांगी गई। नगर में बक़रीद की नमाज़ मस्जिदिया टोला स्थित जामा मस्जिद ईदगाह, मदरसा अरबिया अतौररसूल, मीर शिकारी टोला स्थित मदरसा अरबिया इशातुल ओलूम मस्जिद, बीजापार मस्ज़िद और जैनी छपरा स्थित छोटी मस्जिद के ईदगाह में अदा की गई। नमाज़ के उपरांत मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों ने भी सिवइयां खिलाकर खुशियां साझा कीं। ईदगाहों पर काफी देर तक मेला भी लगा रहा। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने नगर की मस्जिदों का दौरा किया और लोगों को ईद की बधाई दी। उन्होंने कहा कि ईद-उल-अज़हा त्याग, समर्पण और अल्लाह के प्रति अटूट विश्वास का प्रतीक है। यह हज़रत इब्राहिम द्वारा अपने बेटे की कुर्बानी देने के ऐतिहासिक प्रसंग की याद दिलाता है। इस मौके पर शिबू बनारसी, हासिम अंसारी, शिबू खान, रज़ाउल अंसारी, हाजी उमर साहब, मोहम्मद रईस अहमद, मुख्तार खान, सरवरे आलम, एकलाख अहमद, अफरोज आलम, नौशाद अहमद, निशारे रहमत, नियाज़ अहमद और शाह अल्तमश सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित थे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ईदगाहों पर सीओ निचलौल अनिरुद्ध कुमार, थानाध्यक्ष कोठीभार अखिलेश वर्मा और सिसवा चौकी प्रभारी दिव्यप्रकाश मौर्य पुलिस बल के साथ तैनात रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा में ईद-उल-अज़हा की नमाज़ अदा:अकीदतमंदों ने ईदगाहों, मस्जिदों में अमन-चैन की दुआ कर दी बधाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












