Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ईदगाहों और मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़:मोतीपुर में अमन-चैन और खुशहाली...

ईदगाहों और मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़:मोतीपुर में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, प्रशासन रहा पूरी तरह मुस्तैद


बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को बकरीद का पर्व आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। सुबह से ही क्षेत्र की मस्जिदों और ईदगाहों में बड़ी संख्या में नमाजी उमड़े। लोगों ने निर्धारित समय पर पहुंचकर बकरीद की विशेष नमाज अदा की। इस दौरान देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआएं मांगी गईं। मोतीपुर, गोपियां, दौलतपुर, ईदगाह चिरौंधा और कंजड़का सहित विभिन्न गांवों के बाहर बनी ईदगाहों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सामूहिक रूप से नमाज अदा की। नमाज के उपरांत लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। त्योहार को लेकर बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया। त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु मोतीपुर थाना प्रभारी आनंद चौरसिया पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में गश्त करते रहे। वहीं, मिहींपुरवा तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार ने भी अपनी टीम के साथ विभिन्न ईदगाहों का निरीक्षण किया। प्रशासन द्वारा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रही। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस और प्रशासन की सतर्कता के कारण त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments