Homeक्राइम (Crime)चकिया में ज्वेलर्स शॉप लूट की कोशिश नाकाम, मुठभेड़ में बदमाश घायल

चकिया में ज्वेलर्स शॉप लूट की कोशिश नाकाम, मुठभेड़ में बदमाश घायल

UP: चन्दौली के चकिया थाना क्षेत्र में ज्वेलर्स की दुकान में लूट की कोशिश करने वाले एक शातिर बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने उसके पास से अवैध हथियार, कारतूस, नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।

ग्राहक बनकर दुकान में घुसे थे आरोपी

घटना ग्राम बसाढ़ी स्थित ‘गोलू ज्वेलर्स’ की है। दुकान संचालिका पूजा देवी के मुताबिक शाम के समय तीन युवक बाइक से दुकान पर पहुंचे। एक युवक ग्राहक बनकर चांदी की सिकड़ी देखने लगा, जबकि दूसरा युवक गमछे से चेहरा ढके हुए था। इसी दौरान आरोपियों ने अचानक दुकान का शटर गिरा दिया और लॉकर की चाबी छीनने का प्रयास किया। बदमाशों ने कट्टा और पिस्टल दिखाकर संचालिका को धमकाया और कैश बॉक्स से करीब पांच हजार रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट भी की गई।

शोर सुनते ही पहुंची पुलिस और स्थानीय लोग

महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। पास के बैंक में मौजूद पुलिसकर्मी भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दो आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि उनका एक साथी भागने में सफल रहा। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से चांदी की सिकड़ी, बिक्री के 1600 रुपये, अवैध असलहा, कारतूस और पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई। मामले में थाना चकिया में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।

बरामदगी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग

एसपी आकाश पटेल के निर्देश पर थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी मनीष कुमार यादव से पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि वारदात से पहले उसने अपना .315 बोर का अवैध तमंचा और कारतूस अलग स्थान पर छिपा दिए थे। पुलिस जब उसकी निशानदेही पर राजकीय हाईस्कूल बनारसिया के पीछे बरामदगी के लिए पहुंची, तभी आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दाहिने पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।

बिहार भागने की थी तैयारी, फरार साथी की तलाश जारी

पूछताछ में मनीष यादव ने खुलासा किया कि वह अपने साथियों के साथ पहले से ज्वेलर्स दुकानों की रेकी कर रहा था। उनकी योजना लूट के बाद नकदी और आभूषण लेकर बिहार भागने की थी, लेकिन महिला के शोर और पुलिस की तेजी से कार्रवाई के कारण उनकी योजना नाकाम हो गई। गिरफ्तार आरोपी बिहार के कैमूर (भभुआ) जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के गोडसर गांव का रहने वाला है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments