Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)विशेश्वरगंज में बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न:चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच अदा हुई...

विशेश्वरगंज में बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न:चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच अदा हुई नमाज, भाईचारे की मिसाल


बहराइच के विशेश्वरगंज में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व गुरुवार को शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। क्षेत्र के पुरैना बाजार स्थित ईदगाह में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। इस दौरान देश में अमन-चैन और आपसी सौहार्द की दुआ मांगी गई।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ‘ईद मुबारक’ कहा। इस अवसर पर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया।त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। राजस्व निरीक्षक राम मूर्ति और लेखपाल शिवनाथ पांडेय की मौजूदगी में पुलिस उपनिरीक्षक अनिल यादव, उपनिरीक्षक रमाशंकर यादव, हेड कांस्टेबल रंजीत कुमार और करन यादव सहित भारी पुलिस बल ईदगाह परिसर में तैनात रहा।थानाध्यक्ष संदीप द्विवेदी अपनी पुलिस टीम के साथ अति संवेदनशील गंगवल बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर लगातार भ्रमणशील रहे। उन्होंने हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रखी।गंगवल बाजार में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं प्रशासक प्रतिनिधि सिराज अहमद, रिजवान उर्फ पप्पू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य असलम खान, मकबूल अहमद और कांग्रेस नेता सफीक सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।गंगवल स्थित ईदगाह में भी सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। यहां बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।इस अवसर पर वर्तमान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सिराज अहमद उर्फ जिद्दिर खां, पूर्व जिला पंचायत सदस्य असलम खान, सफीक अहमद, इश्तियाक और मकबूल अहमद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।ईद के मौके पर गंगवल ईदगाह परिसर में एक मेला भी लगा, जिसमें बच्चों और युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। ग्राम पंचायत गेंधरिया में भी ग्राम प्रधान इश्तियाक खान और बीडीसी जैनब नेता की देखरेख में त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया।इसके अतिरिक्त, कुरसहा सहित क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर पुलिस और प्रशासन लगातार भ्रमणशील रहा तथा हालात पर नजर बनाए रखी। प्रशासन की सक्रियता और क्षेत्रवासियों के सहयोग से पूरे इलाके में बकरीद का पर्व प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments