Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में बाइक की टक्कर से किसान की मौत:सिंदुरिया में साइकिल से...

महराजगंज में बाइक की टक्कर से किसान की मौत:सिंदुरिया में साइकिल से दवा लेकर लौट रहा था बुजुर्ग


सिंदुरिया थाना क्षेत्र के कुइयां कंचनपुर गांव में गुरुवार दोपहर एक सड़क हादसे में साइकिल सवार एक 80 वर्षीय बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। उन्हें तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी थी। जानकारी के अनुसार, कुइयां कंचनपुर निवासी भागीरथी चौधरी (80) पुत्र झिल्लूर दवा लेने के लिए कंचनपुर चौराहे गए थे। दवा लेकर घर लौटते समय कुइयां और कंचनपुर के बीच देवरिया शाखा नहर के पुल पर एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोट आई। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। घायल वृद्ध को निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक भागीरथी चौधरी अपने पीछे पत्नी, छह बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। उनका परिवार खेती-किसानी कर जीवन यापन करता है। थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments