Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार:फेसबुक पर एडिट फोटो पोस्ट कर...

मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार:फेसबुक पर एडिट फोटो पोस्ट कर की थी अभद्र टिप्पणी, न्यायालय भेजा


बहराइच। खैरीघाट थाना पुलिस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपनी फेसबुक आईडी के माध्यम से मुख्यमंत्री की एक एडिट की गई तस्वीर पोस्ट की थी। इस तस्वीर के साथ अभद्र टिप्पणी भी की गई थी, जिससे समाज में वैमनस्य फैलने की आशंका उत्पन्न हो गई थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजकुमार वर्मा पुत्र सियाराम वर्मा, निवासी थैलिया, थाना खैरीघाट, जनपद बहराइच के रूप में हुई है। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 353(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम ने गुरुवार को उसे ग्राम थैलिया चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments