बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ राजस्व और पुलिस टीम ने गुरुवार तड़के बड़ी कार्रवाई की। टीम ने एक मडलोडर मशीन और दो ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर सीज कर दिया। इस कार्रवाई से खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया। राजस्व विभाग को क्षेत्र में लगातार अवैध मिट्टी खनन की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के मद्देनजर गुरुवार सुबह करीब 4 बजे नायब तहसीलदार शिवपुर मथुरा प्रसाद, क्षेत्रीय लेखपाल और पुलिस टीम के साथ क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। टीम जब पथार खुर्द गांव के पास पहुंची, तो वहां अवैध मिट्टी खनन होता पाया। अधिकारियों को देखते ही खनन में लगे तीन-चार ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक मौके से फरार हो गए। टीम ने मौके पर एक मडलोडर मशीन और दो ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया। बताया गया कि इसी दौरान खनन कारोबारियों के कुछ सहयोगियों ने मौके पर पहुंचकर दबंगई दिखाते हुए ट्रॉली से ट्रैक्टर को खोलकर ले जाने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने दूसरा ट्रैक्टर मंगवाकर मडलोडर मशीन और ट्रॉली को खैरीघाट थाने पहुंचाया, जहां उन्हें विधिवत सीज कर दिया गया। नायब तहसीलदार मथुरा प्रसाद ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। टीम की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध खनन कारोबारियों में भय का माहौल है।
बहराइच में अवैध मिट्टी खनन पर कार्रवाई:राजस्व-पुलिस टीम ने मडलोडर मशीन, दो ट्रॉली सीज की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












