श्रावस्ती जनपद के सोनवा थाना क्षेत्र में एक मदरसे से 18 वर्षीय छात्र लापता हो गया है। परिजनों ने मदरसा संचालक पर बेटे को गायब करने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सोनवा थाना क्षेत्र के चौगाई गांव निवासी जमील अली का बेटा सुहैल पिछले चार वर्षों से अड़राई स्थित मदरसा दारुल उलूम अल जामियातुल कादरिया में पढ़ाई कर रहा था। सुहैल के माता-पिता और अन्य परिजन मुंबई में रहते हैं, जहां उसके पिता मजदूरी करते हैं। परिजनों का आरोप है कि सुहैल 21 मई 2026 को अचानक मदरसे से लापता हो गया। उनका कहना है कि मदरसा संचालक अब्दुल कादिर ने इसकी सूचना परिवार को नहीं दी। कई बार पूछने पर संचालक ने बताया कि सुहैल कहीं चला गया है। इसके बाद परिजनों ने सोनवा थाने पहुंचकर मदरसा संचालक पर बेटे को गायब करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। वहीं, मदरसा संचालक अब्दुल कादिर ने बताया कि सुहैल रात करीब 3:30 बजे मदरसे के एक अन्य छात्र के साथ कहीं चला गया था। उनके अनुसार, कुछ देर बाद दूसरा छात्र वापस लौट आया, लेकिन सुहैल वापस नहीं आया। इस मामले में सोनवा थाना अध्यक्ष विष्णु देव पांडे ने जानकारी दी कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई करते हुए लापता युवक की तलाश कर रही है।
श्रावस्ती में मदरसे से 18 वर्षीय छात्र लापता:परिजन बोले- संचालक ने नहीं दी सूचना, पुलिस जांच जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












