बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में लंबे समय से सफाई न होने के कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ब्लॉक बल्हा और तहसील मिहींपुरवा के अंतर्गत आने वाले इस गांव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर सरकार स्वच्छ भारत मिशन अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर दौलतपुर गांव गंदगी से भरा पड़ा है। इससे गांव में कई तरह की बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नालियों की सफाई केवल कागजों पर की जा रही है, जबकि जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हो रहा। इस संबंध में जब ग्राम प्रधान वसीम कुरैशी से संपर्क किया गया तो उन्होंने सफाई न होने का कारण बताया। कुरैशी ने कहा कि ग्राम सभा काफी बड़ी है, इसलिए हर जगह सफाई कराना संभव नहीं हो पाता है।
बहराइच के दौलतपुर गांव में गंदगी का अंबार:सफाई न होने से ग्रामीण नाराज, बीमारियों का खतरा बढ़ा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












