Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)विक्रमजोत में कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण:विशेष वृद्धि निगरानी अभियान के तहत...

विक्रमजोत में कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण:विशेष वृद्धि निगरानी अभियान के तहत रेफर किए जा रहे पोषण पुनर्वास केंद्र

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के विक्रमजोत में विशेष वृद्धि निगरानी अभियान के तहत अतिकुपोषित एवं गंभीर कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यह परीक्षण 29 मई को बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अतुल सिंह और सीडीपीओ बलराम सिंह के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। अभियान के अंतर्गत, चिन्हित बच्चों का लगातार स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और रेफर योग्य बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) में भेजा जा रहा है। बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण में डॉ. रामकृष्ण धर द्विवेदी, डॉ. भगवान स्वरूप, डॉ. प्रभाकर और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अतुल सिंह स्वयं उपस्थित रहे। सीडीपीओ बलराम सिंह ने बताया कि विक्रमजोत क्षेत्र में लगभग 264 अतिकुपोषित एवं गंभीर कुपोषित बच्चे चिन्हित किए गए थे। इन सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें छह प्रकार की दवाएं दी जा रही हैं। इनमें आयरन, कैल्शियम, जिंक, मल्टीविटामिन, एल्बेंडाजोल और ओआरएस शामिल हैं। प्रभारी अधिकारी डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि विशेष वृद्धि निगरानी दिवस का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी कुपोषित बच्चा चिन्हांकन से वंचित न रहे। अभियान का लक्ष्य सभी कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराना और रेफर योग्य बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराना है, ताकि उन्हें कुपोषण के चक्र से बाहर निकाला जा सके। सीडीपीओ बलराम सिंह ने जानकारी दी कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को विशेष रूप से संचालित किया जा रहा है। आज बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण छावनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया। इस अभियान में विक्रमजोत परियोजना से मुख्य सेविका कुमुद सिंह, सरिता सिंह, अनीता कुमारी एवं प्रतीक्षा सिंह ने भी प्रतिभाग किया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments