लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार को गोवा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर गोवा के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि प्रकृति की अनुपम छटा, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं जीवंत परंपराओं से आलोकित गोवा, भारत की विविधता में एकता का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कामना की कि गोवा राज्य निरंतर प्रगति, समृद्धि एवं सांस्कृतिक वैभव के पथ पर अग्रसर रहे तथा देश की एकता और अखंडता को सुदृढ़ बनाने में अपनी विशिष्ट भूमिका निभाता रहे।












