बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र में दो बाइकों की भिंड़त में दो युवकों की मौत हो गई। पहली बाइक पर दो लोग सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर केवल चालक था। हादसे के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल लाया गया, जहां पर दोनों बाइक चालकों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि एक गंभीर रूप से घायल का इलाज जारी है। घटना सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे सरयू अस्पताल के सामने हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दोनों मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे पहले मृतक की पहचान सत्यप्रकाश चौहान निवासी बरदिया लोहार मलिकपुर के रूप में हुई, जबकि दूसरा मृतक किशनपुर का रहने वाला है। मलिकपुर का रहने वाला युवक जगमोहन चौहान गंभीर घायल है। ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा दरअसल, मलिकपुर निवासी पहली बाइक पर दो लोग सवार होकर कलवारी की ओर जा रहे थे। जबकि दूसरी बाइक चालक छावनी की तरफ आ रहा था। इसी दौरान दूसरी बाइक चालक ने एक चार पहिया वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में पहली बाइक में जा भिड़ा। इलाज के दौरान तोड़ा दम स्थानीय राहगीरों और पुलिस की मदद से तीनों घायलों को अस्पताल लाया गया है। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कप्तानगंज रेफर कर दिया गया। लेकिन इलाज के दौरान सत्यप्रकाश और दूसरे युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी है।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
ओवरटेक में बाइको की भिड़ंत, दो की मौत:बस्ती में सरयू अस्पताल के सामने हादसा, दोनों राइडर एक ही गांव के थे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










