Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती के रामगढ़ में अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन:एपीओ कृष्णा तिवारी ने किया...

बस्ती के रामगढ़ में अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन:एपीओ कृष्णा तिवारी ने किया लोकार्पण, ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत रामगढ़ उर्फ कठार जंगल में अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। अन्नपूर्णा भवन का विधिवत लोकार्पण एपीओ कृष्णा तिवारी ने फीता काटकर किया। उन्होंने बताया कि यह भवन ग्रामीणों की आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और क्षेत्र के विकास में सहायक सिद्ध होगा। ग्राम विकास अधिकारी उदितांशु शुक्ल ने कहा कि सरकार की मंशा है कि विकास योजनाएं गांवों तक पहुंचें और आम जनता को उनका लाभ मिले। टीए वीरेंद्र चौरसिया ने भी ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की। तस्वीरें देखिए- ग्राम प्रधान काशीराम ने सभी अधिकारियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह भवन पूरी ग्राम पंचायत के लिए गर्व का विषय है। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि रामजीत यादव, मौलाना मोहम्मद उमर खान, मोहम्मद अमीन, अनिल चौधरी, संतोष चौधरी, रामतौल यादव, रामधनी यादव, सीताराम मिश्रा, रामशब्द यादव और कोटेदार सहित गांव के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments