Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पनियरा के स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह:मेधावी छात्र-छात्राएं शैक्षणिक व सह-पाठ्यक्रम...

पनियरा के स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह:मेधावी छात्र-छात्राएं शैक्षणिक व सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के लिए सम्मानित


महराजगंज के पनियरा विकास खंड स्थित सत्यप्रकाश नेशनल पब्लिक स्कूल में सोमवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामचंद्र यादव (प्रबंधक, रामरतन पीजी कॉलेज) और विशिष्ट अतिथि आशुतोष पाण्डेय (लीगल एडवाइजर, दीवानी न्यायालय महराजगंज) ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। अपने संबोधन में आशुतोष पाण्डेय ने विद्यार्थियों को अनुशासन, लगन और कठिन परिश्रम का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि यही सफलता की कुंजी है। रामचंद्र यादव ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के प्रयासों की सराहना की और छात्रों को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के उपरांत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न कक्षाओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और शिक्षाविद उपस्थित रहे, जिनमें राजेश यादव, परमेश्वर सिंह, मोहनलाल मौर्य और अरुण सिंह प्रमुख थे। विद्यालय परिवार से प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार, नीलम त्रिपाठी, अमित शर्मा, अभिषेक सिंह, नीलम सिंह, आकृति सिंह, राजबन्धनी, राम बचन और प्रशांत सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद थीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। अंत में विद्यालय के प्रबंधक दीपक त्रिपाठी और प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने सभी अतिथियों तथा अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल समापन की घोषणा की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments