श्रावस्ती के गिलौला थाना क्षेत्र में ओवरटेकिंग के दौरान ट्रक की चपेट आने से बाइक सवार ट्रेलर और उसके सहायक की मौत हो गई। हादसे की आवाज सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एम्बुलेंस की मदद से स्थानीय सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। हादसे में ट्रैक्टर चालक को भी चोट आई है। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी ट्रक को कब्जे में ले लिया है। जबकि चालक फरार है। पुलिस केस दर्ज करके आरोपी चालक के तलाश में जुटी हुई है। देखें 2 तस्वीरें… गिलौला में 20 साल से दुकान चला रहा था मृतक यह घटना थाना क्षेत्र के गिदरापुरवा गांव के पास NH-730 का है। दोनों की मृतकों की पहचान बहराइच कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगरौर गांव निवासी मोहम्मद हलीम (50) और जमील अहमद के रूप में हुई है। मोहम्मद हलीम 20 वर्ष से गिलौला विकास खंड कार्यालय के बगल में कपड़ा सिलने का दुकान चलाते हैं। उनका पड़ोसी जमील अहमद भी उसी दुकान में कपड़े सिलने का काम करता था। दोनों रविवार की रात में 8 बजे दुकान बंद करके अपने बाइक से घर जा रहे थे। घायल ट्रैक्टर चालक जिला अस्पताल में भर्ती इसी दौरान गिदरापुरवा के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक कर रहे थे। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को टक्कर मारी दी। हादसे में हलीम और जमील की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक भी हादसे में घायल हो गया। हादसे की आवाज सुनकर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से दोनों को गिलौला सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हलीम और जमील को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिनगा जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रक को कब्जे में ले लिया है। जबकि फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, गिलौला थाना अध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया ने कि घटनास्थल पर ट्रक और ट्रैक्टर खड़ा है। आरोपी ट्रक चालक फरार है। जबकि घायल ट्रैक्टर चालक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
श्रावस्ती में ट्रक ने ट्रेलर और सहायक को रौंदा, मौत:ओवरटेकिंग के दौरान हादसा, दुकान बंद करके जा रहे थे घर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










