Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शोहरतगढ़ ब्लॉक की दो पंचायतों में लगा ग्राम चौपाल:चोड़ार और डोहरिया बुजुर्ग...

शोहरतगढ़ ब्लॉक की दो पंचायतों में लगा ग्राम चौपाल:चोड़ार और डोहरिया बुजुर्ग में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान


सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत चोड़ार और डोहरिया बुजुर्ग में 29 मई, शुक्रवार को “गांव की समस्या, गांव में समाधान” अभियान के तहत ग्राम चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। चोड़ार में चौपाल की अध्यक्षता सचिव अजय भारतीया ने की, जबकि डोहरिया बुजुर्ग में कार्यक्रम का संचालन सचिव गौरव श्रीवास्तव की देखरेख में संपन्न हुआ। चौपाल कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का गांव में ही त्वरित समाधान सुनिश्चित करना था, ताकि उन्हें अनावश्यक भागदौड़ न करनी पड़े। इस दौरान ग्रामीणों को केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। सचिवों ने ग्रामीणों से अपील की कि जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए 21 दिनों के भीतर आवेदन अवश्य करें, जिससे प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक बनी रहे। कार्यक्रम में राशन कार्ड, फैमिली आईडी, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, किसान सम्मान निधि, व्यक्तिगत शौचालय योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री सड़क दुर्घटना सहायता योजना, जीवन ज्योति योजना और अटल पेंशन योजना सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई। इस अवसर पर चोड़ार में सचिव अजय भारतीया, प्रधान प्रतिनिधि अमन, पंचायत सहायक सविता के साथ रामनरेश, मीरा, गुजराती सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। वहीं, डोहरिया बुजुर्ग में सचिव गौरव श्रीवास्तव, प्रशासक ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद, पंचायत सहायक अंकित, रोजगार सेवक योगेंद्र, सफाई कर्मी जय प्रकाश और रामधनी, रीता, पार्वती, विमला, राजमती, नंदलाल, तबारक अली, गंगाराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments