#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर मिला। ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।गौर रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने थाना गौर पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रेलवे किलोमीटर संख्या 594/22 के पास एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई थी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू की।फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई पहचान नहीं हो पाई। पुलिस सोशल मीडिया और स्थानीय माध्यमों से महिला की पहचान कराने का प्रयास कर रही है, ताकि उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके। थानाध्यक्ष गौर अतुल अंजान ने बताया कि रेलवे स्टेशन के कर्मचारी से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची थी। उन्होंने पुष्टि की कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी चल रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में ट्रेन से कटकर महिला की मौत:गौर रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव, पुलिस पहचान में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












