Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मोगलहा में बाल संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न:समाजसेवी ने उठाईं ग्राम पंचायत...

मोगलहा में बाल संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न:समाजसेवी ने उठाईं ग्राम पंचायत की प्रमुख समस्याएं


देहात इंडिया संस्था द्वारा संचालित “एक्सेस टू जस्टिस” परियोजना के तहत गुरुवार को विकासखंड हुजूरपुर की ग्राम पंचायत मोगलहा में ग्राम स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक हुई। इसमें बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और उनके अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की गई, साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। बैठक में प्रतिनिधि रचना मिश्रा ने बाल संरक्षण से संबंधित कानूनों और योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों के हितों की रक्षा करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। मिश्रा ने बाल श्रम, बाल विवाह, शिक्षा और सुरक्षा जैसे विषयों पर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। इसी बैठक के दौरान समाजसेवी फरियाद अली ने ग्राम मोगलहा की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का ध्यान गांव की गंभीर समस्याओं की ओर आकर्षित किया। अली ने बताया कि गांव में सफाई व्यवस्था खराब है। नालियों की नियमित सफाई न होने से जगह-जगह गंदगी जमा है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। फरियाद अली ने पंचायत भवन स्थित सचिवालय के जर्जर बाथरूम का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि इसकी खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं को काफी परेशानी होती है। इसके अतिरिक्त, गांव में कूड़ेदानों की कमी के कारण कचरा प्रबंधन व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। फरियाद अली ने संबंधित अधिकारियों से मांग की कि गांव में नियमित सफाई अभियान चलाया जाए। उन्होंने सचिवालय के क्षतिग्रस्त बाथरूम की तत्काल मरम्मत कराने और सार्वजनिक स्थानों पर पर्याप्त संख्या में कूड़ेदान उपलब्ध कराने की अपील की, ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। बैठक में ग्राम विकास अधिकारी अनिल कुमार पाण्डेय, ग्राम प्रधान पल्लवी सिंह, प्रधान प्रतिनिधि अनुज कुमार सिंह, बाल कल्याण पुलिस अधिकारी योगेन्द्र यादव, महिला आरक्षी वर्षा पटेल, आशीष पाण्डेय, रोशनी बानो, पंचायत सहायक, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता, बाल संसद के बच्चे तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। देहात इंडिया संस्था की ओर से देवेश तिवारी और आशुतोष कुमार सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने बच्चों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और सशक्त वातावरण तैयार करने तथा ग्राम पंचायत की समस्याओं के समाधान हेतु सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments