नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 730 पर पेटहरिया पुल के पास रविवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार इकौना थाना क्षेत्र के पासी पुरवा, इकौना देहात निवासी दीपक कुमार यादव (20) पुत्र शिव कुमार, वीरपुर चौराहे पर कपड़े की दुकान चलाते हैं। रविवार रात दुकान बंद कर वह बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह पेटहरिया पुल के पास पहुंचे, विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों की मदद से एंबुलेंस के जरिए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
नवीन मॉडर्न में हिट एंड रन में दुकानदार घायल:दुकान बंद करके घर लौटते समय हादसा, इकौना सीएचसी में भर्ती
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











