बस्ती पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त सूरज पुत्र रामचन्द्र यादव (22 वर्ष) को परसरामपुर थाना क्षेत्र के नगर बहेरा से सुबह करीब 9:30 बजे पकड़ा गया। उसे आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में की गई। अभियुक्त के खिलाफ थाना परसरामपुर में मु0अ0सं0 21/2026 धारा 137(2)/87/65(1) BNS व 5L/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इस मामले की विवेचना उपनिरीक्षक ओम प्रकाश भारती द्वारा की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का नेतृत्व थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय ने किया। टीम में उपनिरीक्षक ओम प्रकाश भारती और हेड कांस्टेबल रविन्द्र यादव भी शामिल थे।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
वांछित अभियुक्त सूरज नगर बहेरा से गिरफ्तार:परसरामपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत की कार्रवाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











