अंबेडकर नगर: पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की लगातार बढ़ती कीमतों तथा जनता की अन्य समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी ने आज शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट के निकट डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के परिसर में विशाल धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को सात सूत्रीय ज्ञापन भेजा।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव व अन्य नेताओं के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता जमा हुए ।प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोल-डीजल-गैस सिलेंडर की कीमतें कम करने, महंगाई पर अंकुश लगाने, बेरोजगारी दूर करने, किसानों को उचित मूल्य पर फसल खरीद सुनिश्चित करने समेत जनहित के विभिन्न मुद्दों को लेकर नारेबाजी की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सपा जिला अध्यक्ष जंग बहादुर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश को गंभीर आर्थिक संकट में फंसा दिया है महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है रोज-रोज पेट्रोल डीजल की महंगाई का क्या मतलब है अर्थव्यवस्था अनियंत्रित क्यों हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली संकट के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है ।भीषण गर्मी में जनता जनपद में अघोषित बिजली कटौती से बेहाल है। भाजपा सरकार ने 10 साल में बिजली के क्षेत्र में कोई काम नहीं किया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज प्रदेश में जो बिजली मिल रही है वह समाजवादी पार्टी सरकार में लगाए गए बिजली घर से आ रही है ।भाजपा जब से सत्ता में आई है आमजन का जीना मुश्किल हो गया है ।महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार चरम पर है भाजपा सरकार ने अपने दो कार्यकाल में पीडीए समाज के साथ सबसे ज्यादा अन्याय किया है पीडीए आरक्षण घोटाला किया है। पीडीए आरक्षित सीटों की लूट हुई है।
उन्होंने कहा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती में पिछड़े वर्गों को 27 फ़ीसदी आरक्षण के बजाय सिर्फ 03 फ़ीसदी आरक्षण मिला है। पूर्व मंत्री/ टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण आम आदमी की कमर टूट गई है। पेट्रोल डीजल गैस की आसमान छूती कीमतें लोगों के जीवन यापन को बेहद मुश्किल बना रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा अभी भी मतदाता सूची में हेरा फेरी की साजिश कर रही है। चौतरफा लूट मची है । हर थाने में भ्रष्टाचार का बोलबाला है।भाजपा का एजेंडा है समाजवादी पार्टी को बदनाम करना।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा प्रवक्ता राजित राम यादव एडवोकेट ने कहा कि 22 परीक्षाएं हुई है उसमें 11514 से ज्यादा पीडीए आरक्षित सीटों की लूट हुई है। बाबा साहेब डॉक्टर अंबेडकर का दिया हुआ संविधान इस देश का आधार है और आरक्षण उसका औजार है। दोनों मिलकर पीडीए वर्ग की बराबरी सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आरक्षण और संविधान को धीरे-धीरे कमजोर कर रही है।
ज्ञापन में शामिल प्रमुख मांगें
पेट्रोल-डीजल एवं गैस की बढ़ी कीमतें तत्काल वापस लें और किल्लत को दूर करें।
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत घटाई जाए।
अघोषित बिजली कटौती बंद हो तथा बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर एवं चेकिंग के नाम पर जनता से लूट तुरंत बंद हो।
उत्तर प्रदेश में भर्तियों में
पीडीए समाज के आरक्षण की लूट की जांच हो और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही हो।
महंगाई नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाए।
नीट एवं अन्य पेपर लीक की जांच हो दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही हो तथा परीक्षार्थियों के मानसिक व आर्थिक की शोषण की भरपाई सरकार करे।
किसानों की फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाए।
स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए।
आम जनता की अन्य लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए।
प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद लाल जी वर्मा विधायकगण राम अचल राजभर विधायक राममूर्ति वर्मा विधायक त्रिभुवन दत्त पूर्व विधायक सुभाष राय पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव विशाल वर्मा प्रदेश महासचिव अनिसुर रहमान जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव पूर्व सदस्य हरिकेश यादव वरिष्ठ नेता सिद्धार्थ मिश्रा डॉक्टर अभिषेक सिंह महिला जिला अध्यक्ष सीमा यादव सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।












