भिटौली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर पकड़ी उर्फ रघुनाथपुर गांव में शनिवार तड़के एक गर्भवती भैंस की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। इस घटना से पशुपालक विक्रम साहनी को लगभग एक लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी विक्रम साहनी पुत्र स्वर्गीय भुआल साहनी की भैंस रात में घर में बंधी हुई थी। शनिवार सुबह करीब तीन बजे भैंस अचानक बेचैन होकर उछलने-कूदने लगी। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि किसी जहरीले सांप ने भैंस को काट लिया था। विष के प्रभाव से भैंस तड़प रही थी। बताया जाता है कि तड़पने के दौरान भैंस ने सांप को भी कुचलकर घायल कर दिया था। कुछ ही देर में भैंस की मौत हो गई। मृत भैंस लगभग आठ माह की गर्भवती थी और उसकी कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आकाश साहनी, मंगल साहनी, रणजीत यादव, रमाकांत, रिंकू, उमेश साहनी और सर्वजीत सहित अन्य ग्रामीणों ने भी मौके पर सांप को देखा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
गर्भवती भैंस की सांप काटने से मौत:भिटौली में पशुपालक को लाखों रुपए का नुकसान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












