बहराइच जिले में कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से शनिवार को लोगों को राहत मिली। दोपहर में अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे जिला मुख्यालय पर तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। इससे उमस और गर्मी से जूझ रहे लोगों ने काफी राहत महसूस की। लगातार बारिश के कारण जिले के अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जो अब 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, जनपद में अगले चौबीस घंटों के दौरान भी तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। पिछले लगभग 20 मिनट से जिले में जोरदार बारिश हो रही है। नगर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी बारिश से लोगों को काफी सुकून मिला है।
बहराइच में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू:भीषण गर्मी से राहत, तापमान में 4 डिग्री की गिरावट
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












