काकोरी। दुबग्गा में जाम के निजात के लिए प्रस्तावित पुल फल व सब्जी मंडी के अंदर से होकर जा रहा है। सेतु निगम द्वारा मंडी के अदंर पिलर निर्माण के लिए निशान भी लगाए गए है। मंडी के अंदर से पुल के निर्माण को लेकर आढ़तियों ने विरोध प्रदर्शन किया। आढ़तियों ने बताया कि इससे मंडी से जुड़े करीब 50 हज़ार से अधिक जनमानस का जन जीवन प्रभावित होगा। आढ़तियों ने बन्द पड़े गेट नंबर 5 को खुलवाने की भी मांग की।
सेतु निगम द्वारा दुबग्गा में सीतापुर बाई पास से कानपुर बाई पास तक पुल का निर्माण प्रस्तावित है। इस पुल निर्माण के दायरे में दुबग्गा स्थित फल व सब्जी मंडी का बड़ा हिस्सा आ रहा है। आढ़तियों ने बताया कि मंडी के अदंर गेट नंबर 2 के पास चौराहे पर पिलर निर्माण के लिये निशान भी लगाया गया। आढ़तियों ने बताया कि हरदोई रोड की तरफ का मंडी का एक बड़ा हिस्सा व मंडी विस्तार परिसर से होकर यह पुल जाएगा।
जिससे मंडी दो हिस्सों में हो जाएगी। इस पुल निर्माण से मंडी के अस्तित्व पर खतरा बन जायेगा। मंडी से जुड़े करीब 50 हजार जनमानस का जनजीवन प्रभावित होगा। जिसमें आढ़ती ,किसान ,व्यापारी ,मजदूर शामिल है।मंडी के अंदर से पुल निर्माण को लेकर आक्रोशित आढ़तियों ने विरोध प्रदर्शन किया। आढ़तियों ने आरोप लगाया कि सेतु निगम की तरफ से बिना जानकारी दिये पिलर निर्माण के लिए मंडी के अंदर निशान लगा रहे है।
गेट नंबर 5 को खुलवाने की मांग की। आढ़तियों ने बताया कि मंडी के अंदर ई रिक्शा का प्रवेश बन्द है। युवा किसान आढ़ती फल सब्जी व्यापारी एसोसिएशन व दुबग्गा फल व सब्जी व्यापार समिति के नेतृत्व में आढ़ती मयंक यादव ,परवेज आलम ,अजय सिंह ,नवजोत सिंह ,गुलफाम ,कलाम ,आबाद खान ,ज्ञान सिंह ,एजाज ,राकेश अवस्थी ,छोटू मिश्रा समेत तीन दर्जन से अधिक आढ़तियों ने मंडी के अंदर से पुल निर्माण का विरोध किया।












