लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अन्य दलों के भांति आजाद समाज पार्टी ने भी यूपी में ताकत झोंक दी है। पार्टी द्वारा चार जून से बिजनौर से पूरे भारत में ‘व्यवस्था परिवर्तन दिवस” पर “सत्ता परिवर्तन यात्रा” की पहले चरण की शुरूआत की जायेगी।
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ ने शनिवार को यहां प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में पार्टी हर साल चार जून को ‘व्यवस्था परिवर्तन दिवस’ के रूप में मनाएगी। सत्ता परिवर्तन यात्रा के दरमियान वह उत्तर प्रदेश की जनता को अपने 33 संकल्पों से अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार बनेगी तब उत्तर प्रदेश में हर बच्चे को कक्षा 1 से 12 कक्षा तक नि:शुल्क शिक्षा एवं शराबबंदी लागू की जायेगी।
पुलिस विभाग में सिर्फ 8 घंटे ड्यूटी और साप्ताहिक अवकाश होगा। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। महिलाओं, कर्मचारी, किसानों, बुजुर्गों ने, व्यापारियों को भी सहूलियतें दी जाएगीं। उन्होंने यह भी कहा कि यह केवल एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि संविधान बचाने सामाजिक न्याय स्थापित करने, बहुजन समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने की है।
साथ ही दलित, पिछड़े, आदिवासी, मुस्लिम, किसान,मजदूर, युवा, महिला एवं वंचित वर्गों को एकजुट करने का जन आंदोलन भी है। साथ ही उन्होंने लखनऊ स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर महासभा एवं अस्थि कलश स्थल को संरक्षित रखा जाए। क्योंकि यह स्थल देश के करोड़ों बहुजन समाज की आस्था, सामाजिक न्याय और संवैधानिक चेतना का प्रतीक है।
इस पवित्र ऐतिहासिक स्थल को प्रभावित करने या हटाने का कोई प्रयास किया गया तो आजाद समाज पार्टी जन आंदोलन करेगी। कांशीराम तथा बहुजन आंदोलन के महापुरुषों की विरासत स्मारकों और विचारधारा की रक्षा करना उसकी नैतिक और राजनीतिक दायित्व है। एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने की घटना को जघन्य अपराध घोषित किया जाना चाहिए।












