शिवाले बाग स्थित वरिष्ठ आयकर अधिवक्ता प्रेम नाथ मिश्रा के निजी निवास पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन श्री लड्डू गोपाल पूजन का आयोजन किया गया। इस पूजन में शामिल होने के लिए भक्तजन भोर से ही पहुंचने लगे थे। लड्डू गोपाल पूजन का यह कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 8 बजे तक हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा। बीती रात श्रीमद् भागवत कथा में आरती पूजन के बाद देर रात तक कार्यक्रम चला, जिसके बाद कथा को विश्राम दिया गया। कथा के दूसरे दिन संत शिरोमणि श्री रवि शंकर जी महाराज (गुरु भाई) ने धुंधकारी एवं गोकर्ण प्रसंग की कथा सुनाई। उन्होंने भक्तजनों को राजा परीक्षित के जन्म से लेकर मृत्यु तक की कथा और अन्य रोचक संगीतमय प्रसंगों का वर्णन किया। इस दौरान नेपाल राष्ट्र के अनेक भक्तों ने हरि कीर्तन पर झूमकर नृत्य किया। मुख्य यजमान श्रीमती पद्मा मिश्रा और प्रेम नाथ मिश्रा ने बताया कि कथा का समय प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक है। यह आयोजन 30 मार्च 2026 से 5 अप्रैल 2026 तक चलेगा, जिसमें प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक भी कार्यक्रम होंगे। आगामी 5 अप्रैल, रविवार को शाम 3 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कथा के दूसरे दिन हरी शर्मा, ओम पोद्दार, उमाशंकर अग्रवाल, राजेंद्र मनीरामका, सुरेश शाह, संत बहादुर वर्मा, राधे श्याम मौर्या, राजेश शर्मा, उषा सिंघानिया, आदर्श त्रिपाठी और अशोक शुक्ला सहित कई भक्तजनों से मंडप भरा रहा।
शिवाले बाग में श्रीमद्भागवत कथा जारी:तीसरे दिन लड्डू गोपाल पूजन, भक्तजन सुबह से पहुंचे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











