Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)डुमरियागंज के भरवठिया मुस्तहकम गांव में नंगे तार:अधूरा केबलिंग से बिजली आपूर्ति,...

डुमरियागंज के भरवठिया मुस्तहकम गांव में नंगे तार:अधूरा केबलिंग से बिजली आपूर्ति, हादसे की आशंका


डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम गांव में बिजली आपूर्ति को लेकर लापरवाही सामने आई है। यहां पूरे गांव में नंगे तारों को हटाकर केबल लगाने का काम अधूरा छोड़ दिया गया है। गांव के करीब आधा दर्जन घरों में अभी भी नंगे तारों से बिजली आपूर्ति हो रही है, जिससे बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। गांव के बहाउद्दीन, अर्जुन, सहरुनिशां, श्याम राजी और राम लखन सहित अन्य ग्रामीणों ने इस संबंध में एक्सईएन बिजली विभाग, डुमरियागंज को एक शिकायती पत्र सौंपा है। उन्होंने गांव में नंगे तारों को हटाकर केबल लगवाने की मांग की है। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि पूरे गांव में चार पोल पर अभी भी नंगे तारों से बिजली आपूर्ति की जा रही है। इसके अलावा, दो नए बिजली के पोल लगाने की भी आवश्यकता है, जिन्हें विभाग द्वारा गिराया तो गया है, लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण अब तक स्थापित नहीं किया गया है और न ही उन पर केबल चढ़ाई गई है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले साल बारिश के मौसम में ये पोल गिराए गए थे, लेकिन धान की रोपाई के कारण तब इन्हें लगाया नहीं जा सका था। अब किसानों के खेत खाली हैं और बारिश भी नहीं हो रही है, इसलिए उन्होंने जल्द से जल्द बिजली के पोल लगाकर केबल से आपूर्ति शुरू करने की मांग की है। इस संबंध में अधिशाषी अभियंता बिजली विभाग, डुमरियागंज संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि वे मामले की जानकारी करवा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही पोल लगाकर केबल से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments