हरिहरपुर के प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के लगभग 45 मरीजों की जांच की गई और उन्हें मुफ्त दवाएं दी गईं। शिविर में सुबह से ही मरीजों की भीड़ देखी गई। चिकित्सकीय जांच के दौरान बुखार, सर्दी, खांसी, शरीर दर्द और अन्य सामान्य बीमारियों से पीड़ित लोगों का उपचार किया गया। डॉ. उमेश चंद्र गुप्ता ने मरीजों को नियमित दवा लेने, स्वच्छता बनाए रखने और बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने यह भी बताया कि स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है। डॉ. गुप्ता ने कहा कि जरूरतमंद मरीजों को हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। शिविर में स्वास्थ्य केंद्र का पूरा स्टाफ मौजूद रहा, जिसने मरीजों के पंजीकरण से लेकर दवा वितरण तक की व्यवस्था संभाली। उपचार कराने आए लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं की सराहना की।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
हरिहरपुर में निशुल्क चिकित्सा शिविर:45 मरीजों की जांच कर मुफ्त दवाएं दी गईं, बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












