रविवार को इकौना-पयागपुर मार्ग पर बभिनावा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना पहुंचाया गया। घायलों की पहचान इकौना थाना क्षेत्र के किडहौना निवासी मुंशीलाल (20) पुत्र मालिक राम, उनके रिश्तेदार राम भरोसे (21) पुत्र नाथूराम, निवासी बनियन पुरवा, और बहराइच जनपद के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के पिपरा चौकी निवासी जितेंद्र कुमार (22) पुत्र रामविलास के रूप में हुई है। मुंशीलाल और राम भरोसे विलरवा हाथ दिखाने जा रहे थे, जबकि जितेंद्र कुमार मसढ़ी चौराहा की ओर जा रहे थे। बभिनावा गांव के पास पहुंचते ही दोनों बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई, जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी इकौना ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। चिकित्सकों के अनुसार, जितेंद्र कुमार की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया है। वहीं, मुंशीलाल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भिनगा भेजा गया है। राम भरोसे का इलाज सीएचसी इकौना में जारी है।
दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक घायल:इकौना-पयागपुर मार्ग पर हादसा, दो की हालत गंभीर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












