श्रावस्ती जिले में रविवार दोपहर तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। दोपहर करीब 3:58 बजे शुरू हुई इस बारिश से भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे, जिससे मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे थे। मौसम विभाग ने भी रविवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई थी। सिरसिया क्षेत्र के ग्राम हेमपुर भूतना और आसपास के ग्रामीण इलाकों में अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इस बारिश ने उमस भरी गर्मी और लू से जूझ रहे स्थानीय निवासियों को काफी सुकून पहुंचाया।
श्रावस्ती में झमाझम बारिश:लोगों को भीषण गर्मी और लू से मिली राहत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












