बहराइच में रविवार को देहात कोतवाली क्षेत्र के गनियापुर गांव में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रमपुरवा ले जाया गया। जानकारी के अनुसार, मालती देवी (29) पत्नी रामरतन की तबीयत अचानक खराब हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद पति रामरतन ने कथित तौर पर फांसी लगाने की बात कहकर घर छोड़ दिया। इसके कुछ देर बाद महिला ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। सीएचसी रमपुरवा में चिकित्सकों ने मालती देवी को प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि, उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। परिजन महिला को लेकर मेडिकल कॉलेज रवाना हो गए हैं। घटना के संबंध में बेडनापुर पुलिस चौकी के प्रभारी हेमंत सिंह को जानकारी नहीं होने की बात सामने आई है। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद 100 नंबर से आई पुलिस की गाड़ी ने चौकी इंचार्ज बेडनापुर को सूचना दिए बिना ही पति रामरतन को गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ ले गई।
महिला ने जहरीला पदार्थ खाया, हालत बिगड़ी:गनियापुर में पति से विवाद हुआ था, परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












