HomeHealth & Fitnessचारबाग पर आज सुबह 11 से शाम 5 बजे तक नहीं आ...

चारबाग पर आज सुबह 11 से शाम 5 बजे तक नहीं आ सकेगी कोई ट्रेन

लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग रेलवे स्टेशन पर कॉनकोर्स निर्माण कार्य के चलते दो दिनों तक 6-6 घंटे का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया गया है। इस दौरान कुल 74 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इनमें 19 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है, जो अब चारबाग रेलवे जंक्शन नहीं आएंगी, जबकि 55 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव किया गया है। 

गौरतलब हो कि गत 29 मई को चारबाग स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर सुबह के समय अचानक टिन शेड गिरने की घटना के बाद रेलवे ने यह कदम उठाया है। जानकारी के तहत गत 31 मई और 1 जून को चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 5 पर सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कोई ट्रेन नहीं आ सकेगी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर 23 जून तक पूरी तरह ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा, जबकि प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर प्रतिदिन 6 घंटे का आंशिक ब्लॉक रहेगा।

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि असुविधा से बचने के लिए यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की लाइव स्थिति और सही प्लेटफॉर्म की जानकारी अवश्य जांच लें। उत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि यात्री सुविधाओं के मद्देनजर यह जानकारी रेलवे की वेबसाइट, एनटीइएस ऐप और हेल्पलाइन नंबर 139 के माध्यम से ली की जा सकती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments