Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भैंस के हमले से दो महिलाएं घायल:श्रावस्ती में शादी समारोह के दौरान...

भैंस के हमले से दो महिलाएं घायल:श्रावस्ती में शादी समारोह के दौरान हुई घटना


श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के टंडवा गांव में एक शादी समारोह के दौरान भैंस के हमले से दो महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, यह घटना शादी समारोह से पहले दूल्हा घुमाई के कार्यक्रम के दौरान हुई। अचानक एक बेकाबू भैंस भीड़ में घुस गई और लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में सोनरई गांव निवासी नीलम (50 वर्ष), पत्नी सिंघे, जो रिश्तेदारी में समारोह में शामिल होने आई थीं, और टंडवा महंत निवासी नीता (40 वर्ष), पत्नी किशोर, घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायल महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया। इस घटना के कारण शादी समारोह में कुछ समय के लिए दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बना रह

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments