Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती के नासिरगंज में 8 मोहर्रम का शाही अलम जुलूस:मातमी धुनों के...

श्रावस्ती के नासिरगंज में 8 मोहर्रम का शाही अलम जुलूस:मातमी धुनों के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ


श्रावस्ती के नासिरगंज कस्बे में 8 मोहर्रम (बुधवार) को मोहर्रमुल हराम का शाही अलम जुलूस निकाला गया। यह पारंपरिक मुख्य जुलूस शाम लगभग 6:00 बजे कर्बला से शुरू हुआ। शाही अलम का यह जुलूस मातमी धुनों, अलम मुबारक के साये और नौहाख्वानी के साथ नासिरगंज के मुख्य बाजार में प्रवेश किया। मुख्य बाजार से गुजरते हुए अज़ादारों ने कर्बला के शहीदों और इमाम हुसैन (अ.स.) के परचम कुशा हज़रत अब्बास (अ.स.) की शहादत को याद किया। पारंपरिक मार्गों से होते हुए यह जुलूस रात लगभग 8:00 बजे मुख्य इमामबाड़ा हुसैनिया में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। शाही अलम के इस बड़े जुलूस के मद्देनजर स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे जुलूस मार्ग पर सोनवा थाना प्रभारी विष्णु देव पांडे और नासिरगंज चौकी प्रभारी गौरव सिंह पुलिस बल के साथ तैनात रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments