Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)फरेंदा पुलिस ने 60 लीटर कच्ची शराब पकड़ी:अभियान के तहत तीन महिलाएं...

फरेंदा पुलिस ने 60 लीटर कच्ची शराब पकड़ी:अभियान के तहत तीन महिलाएं समेत चार गिरफ्तार, लहन नष्ट


फरेंदा पुलिस ने बुधवार को अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई और करीब 18 से 20 कुंतल लहन मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने एक पुरुष सहित तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी (सीओ) दीपशिखा वर्मा के नेतृत्व में की गई। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्राम निरनाम पश्चिमी टोला नगेशरपुर में छापेमारी की। दबिश के दौरान शराब बनाने में प्रयुक्त 60 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई, जबकि बड़ी मात्रा में तैयार लहन को नष्ट कर दिया गया। गिरफ्तार आरोपितों में सिधवार निवासी शिवशंकर यादव उर्फ सिनक, नगेशरपुर निवासी कुसमावती और प्रमिला साहनी, तथा गुदरीपुर निवासी मालती शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, शिवशंकर यादव के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अलावा अन्य आपराधिक धाराओं में भी मुकदमे दर्ज हैं। कुसमावती और मालती के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के कई पुराने मामले दर्ज हैं, जबकि प्रमिला के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस छापेमारी में उपनिरीक्षक गोविन्दर यादव, शैलेश सिंह, विजयशंकर यादव, कलीमुल्लाह खान, अमित कुमार मौर्य सहित महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों की टीम शामिल रही।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments