Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बढ़नी चाफा में कल डीएम की जन चौपाल:समस्याओं के समाधान के लिए...

बढ़नी चाफा में कल डीएम की जन चौपाल:समस्याओं के समाधान के लिए तैयारियां पूरी


बढ़नी चाफा नगर पंचायत में गुरुवार, 25 जून को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी. एन. की अध्यक्षता में चौपाल का आयोजन किया जाएगा। यह चौपाल दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगी। चौपाल की तैयारियों की समीक्षा के लिए बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता चेयरमैन धर्मराज वर्मा ने की, जिसमें नगर पंचायत स्टाफ भी मौजूद रहा। बैठक में गुरुवार को सुबह 10:00 बजे से नगर पंचायत कार्यालय के सामने स्थित हिंदू शक्ति स्थल श्री दुर्गा मंदिर प्रांगण में होने वाली चौपाल की व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। चेयरमैन धर्मराज वर्मा ने बताया कि चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान नगर पंचायत क्षेत्र के निवासियों की समस्याओं, शिकायतों और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मामलों का मौके पर निस्तारण किया जाएगा। चेयरमैन वर्मा ने बताया कि चौपाल का मुख्य उद्देश्य नगरवासियों की समस्याओं का समाधान करना और प्रदेश तथा केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना है। इसके लिए सभी सभासदों और वार्ड प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने-अपने वार्डों में घर-घर संपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को चौपाल में पहुंचने के लिए प्रेरित करें। चेयरमैन ने नागरिकों से अपील की है कि जिन्हें किसी प्रकार की समस्या, शिकायत या सरकारी योजना से संबंधित जानकारी चाहिए, वे जन चौपाल में उपस्थित होकर संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखें। इससे उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान संभव हो सकेगा। बैठक में मंटू पाण्डेय, धर्मराज उर्फ नूरे यादव, राजू वर्मा, जुग्गीलाल पासवान, जुग्गीलाल चौहान, अशोक, वीरेंद्र दुबे, कुंवर उपाध्याय और प्रमोद गौतम सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments