#बस्ती_न्यूज
विक्रमजोत बाजार स्थित नवरंग दुर्गा शिव हनुमान मंदिर पर देर रात सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। पाठ की समाप्ति के उपरांत आरती पूजन के साथ भंडारे का आयोजन हुआ। यह आयोजन उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन, बस्ती के जिला उपाध्यक्ष माता प्रसाद कसौधन की अगुवाई में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष और बस्ती मंडल अध्यक्ष जगदीश अग्रहरि तथा व्यापार संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रमोद सिंह पप्पू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विक्रमजोत के व्यापारियों ने अतिथियों, अन्य व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। विक्रमजोत कस्बे सहित आसपास के कई गांवों के लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मनोज कसौधन, शंभू गुप्ता, अशोक कुमार, सचिन कसौधन, अरुण जायसवाल, शिवकुमार पटवा, रवि सिंह, शिवकुमार सोनी सहित दर्जनों व्यापारी और कस्बेवासी मौजूद रहे
#बस्ती न्यूज़ टुडे
विक्रमजोत में सुंदरकांड पाठ के बाद भंडारा:उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने की शिरकत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












