HomeHealth & Fitnessजनरल कृष्णा स्वामीनाथन बने देश के 27वें नौसेना प्रमुख, संभाली कमान

जनरल कृष्णा स्वामीनाथन बने देश के 27वें नौसेना प्रमुख, संभाली कमान

नई दिल्ली। देश के 27वें नौसेना प्रमुख के तौर पर एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने रविवार को कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने कहा कि वे अपनी जिन्दगी का हर दिन नौसेना को बेहतर, मजबूत, तेज और ज्यादा असरदार बनाने में लगाएंगे, ताकि यह राष्ट्रीय सुरक्षा, राष्ट्रीय विकास के हितों की सेवा कर सके। उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी कि भारतीय नौसेना ऑपरेशनल तैयारी और लड़ाई में असरदार होने का सबसे ऊंचा लेवल बनाए रखे, ताकि वह देश की सुरक्षा और आर्थिक हितों की रक्षा कर सके।

उन्होंने नेशनल वॉर मेमोरियल पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें साउथ ब्लॉक लॉन्स में गार्ड आॅफ आॅनर दिया गया। एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने कहा कि ैभारतीय नौसेना संयुक्तता, आत्मनिर्भरता और स्वदेशीकरण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है, जिस पर मेरा मुख्य फोकस होगा। भारतीय नौसेना को दुनिया में सबसे बेहतरीन प्रोफेशनल माना जाता है इसलिए सभी कर्मचारियों की भलाई, व्यावसायिक प्रदर्शन और व्यक्तिगत विकास मेरे लिए सबसे ज्यादा महत्व रखेंगे।’

उन्होंने निवर्तमान नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश के लिए उनकी बहुत सराहनीय और शानदार सर्विस रही है और वे बहुत ही प्रभावी सीएनएस रहे हैं। उन्होंने अपने नेतृत्व में हर मोड़ पर नौसेना को अपने गाइडेंस और विजन का फायदा दिया है।

एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने भावुक होकर कहा कि मैं आज 27वें चीफ ऑफ नेवल स्टाफ के तौर पर बहुत विनम्रता, जिम्मेदारी, गर्व और आभार के साथ कमान संभाल रहा हूं। मैं नौसेना और देश की सेवा करने का यह मौका पाकर बहुत आभारी हूं। भारतीय नौसेना देश के हितों की रक्षा के लिए सतर्क रहती है और एक ऐसे क्षेत्रीय सुरक्षा माहौल में बहुत सक्रिय रूप से तैनात है, जो अभी भी चुनौतीपूर्ण, जटिल, अप्रत्याशित और अनिश्चित बना हुआ है। भारतीय नौसेना अपनी क्षमता बढ़ाने और स्वदेशीकरण के रास्ते पर अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है। मेरी कोशिश होगी कि नौसेना की ग्रोथ की रफ्तार को बनाए रखा जाए और उभरती हुई तकनीक को शामिल करके हमारी ऑपरेशनल क्षमताओं को बेहतर बनाया जाए।’

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments