HomeHealth & Fitnessपीजीआई के हेल्थ केयर प्रोफेशनल को दी भावभीनी विदाई

पीजीआई के हेल्थ केयर प्रोफेशनल को दी भावभीनी विदाई

WhatsApp Image 2026-05-31 at 6.45.41 PM

लखनऊ। पीजीआई परिवार के उन सभी सदस्यों को भावभीनी विदाई दी गई,जो इस माह सेवानिवृत्त हुए। संस्थान के निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर आर. के. धीमन ने संस्थान में पहली बार वर्ष 2020 में कर्मचारियों की समर्पित सेवाओं और उल्लेखनीय योगदान को सम्मानित करने की इस परंपरा की शुरुआत की थी। शनिवार को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी में
डॉ. प्रेरणा कपूर, वरिष्ठ चिकित्सक, सामान्य अस्पताल,माधुरी स्मिथ, डीएनएस, बीएमटी यूनिट,एंसी जयराज, डीएनएस, एटीसी,ताजवर सिंह नेगी, मुख्य तकनीकी अधिकारी (प्रयोगशाला), गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग,रश्मि सिंह, एएनएस, स्टोन सेंटर लैब,प्रेमा देवी, एएनएस, यूरोलॉजी वार्ड,सुमन कश्यप, एएनएस,मेडिकल जेनेटिक्स,संदीप कुमार, फिजियोथेरेपिस्ट ग्रेड एक पीएमआर,सुचेता सिंह,ओटी सहायक, इम्यूनोलॉजी,एलिजाबेथ चरण,जूनियर मेडिकल लैब टेक्नीशियन,ओपीडी सैंपल कलेक्शन डॉ.प्रेरणा कपूर ने 1994 में पीजीआई में चिकित्सक के रूप में कार्यभार संभाला और संस्थान के कर्मचारियों, उनके परिवारों और उत्तर प्रदेश भर के  गैर-कर्मचारी रोगियों के साथ-साथ पड़ोसी क्षेत्रों से आने वाले रोगियों को निरंतर देखभाल और समग्र उपचार प्रदान किया। डॉ. कपूर उच्च रक्तचाप, तंबाकू रोकथाम, रेबीज की रोकथाम और वृद्धावस्था देखभाल के संबंध में निवारक स्वास्थ्य देखभाल और जन जागरूकता के लिए समर्पित रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments