लखनऊ। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जन्मोत्सव समारोह का आयोजन संत शिरोमणि गुरु रविदास ज्ञान विहार के प्रांगण में किया गया। जिसमें डॉक्टर पंकज यादव द्वारा डायबिटीज ब्लड प्रेशर की जांच कराई गई एवं डायबिटीज एवं ब्लड प्रेशर से संबंधित कुछ प्राकृतिक उपाय बताए गए। सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के द्वारा किए गए कार्यों के बारे में प्रबोधन किया गया। बामसेफ के राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी चांद मोहम्मद साहब के द्वारा अहिल्याबाई होलकर के मूलभूत किए गए कार्यों में से समाज में वंचित वर्ग के लिए अन्न,जल भोजन की सामाजिक व्यवस्था की प्रबंधन प्रणाली पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया की माता अहिल्याबाई होलकर बुद्ध की प्रेरणा से संत शिरोमणि रविदास द्वारा गुरुबाणी के अंतर्गत प्रेरित होकर सभी को अन्न उपलब्ध करने का कार्यक्रम को अपने राज्य में चलती थी,उन्होंने बहुजन मूल निवासियों समण लोगों की समस्याओं पर प्रकाश डाला एवं उसके समाधान के लिए उद्देश्यों और सिद्धांतों पर कार्य करने की आवश्यकता बताई। ओमा फाउंडेशन, बामसेफ, मिशन डेमोक्रेसी, समण संघ, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र, एवं क्षेत्र के मूलनिवासी बहुजन समाज द्वारा संत रविदास ज्ञान बिहार प्रांगण में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया समारोह में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया जिससे मोटापा, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर की जांच और उपचार संबंधी जानकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा लोक माता अहिल्या बाई होल्कर के द्वारा किए गए कार्यों के उत्थान पर प्रकाश डाला गया।
अहिल्या बाई होलकर की जयंती पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












