ग्राम पंचायत गौरा माफी से पूरनपुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की हालत खराब है। यह सड़क करीब बीस साल पहले खड़ंजे के रूप में बनी थी, लेकिन अब तक इसे पक्की सड़क में नहीं बदला गया है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह गांव की मुख्य सड़क है और इस पर आवाजाही करने वालों को बहुत दिक्कत होती है। सड़क पर खड़ंजा उखड़ गया है, जिससे गड्ढे बन गए हैं और बारिश के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर कई बार स्थानीय सांसद और विधायक को लिखित शिकायतें दी हैं, लेकिन उनकी समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से ग्रामीण निराश हैं। इस संबंध में शिकायत करने वाले ग्रामीणों में यशवंत यादव, दिलीप कुमार यादव, कल्पराज वर्मा, राकेश कुमार वर्मा, पुन्नी लाल, अरुण कुमार दुबे और कृष्ण कुमार सहित अन्य लोग शामिल हैं।
गौरा माफी-पूरनपुर सड़क 20 साल से खड़ंजा:ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों को कई बार दिया ज्ञापन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












