Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में दंपती की लाठी-डंडों से पिटाई:बच्चों के विवाद के बाद घर...

बहराइच में दंपती की लाठी-डंडों से पिटाई:बच्चों के विवाद के बाद घर में घुसकर हमला, केस


बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र स्थित मुरव्वन पुरवा गांव में बच्चों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सोमवार को कुछ लोगों ने एक दंपत्ति के घर में घुसकर लाठी-डंडों से पिटाई कर दी, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित कम्मू (35) पुत्र सांवली ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि एक दिन पहले उनके बच्चों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश के चलते सोमवार दोपहर करीब तीन बजे गांव निवासी झगरू और कुछ अन्य लोग लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। इस हमले में कम्मू के हाथ में गंभीर चोटें आईं, जबकि उनकी पत्नी गीता देवी (32) के सिर में चोट लगी। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल दंपत्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि कम्मू की तहरीर के आधार पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments