Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत:कमरे में फंदे से लटका...

श्रावस्ती में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत:कमरे में फंदे से लटका मिला शव, पति; सास और ससुर घर से थे बाहर


श्रावस्ती जिले के हरदत्त नगर गिरन्ट थाना क्षेत्र के रानीसीर गांव में 24 वर्षीय विवाहिता नगमा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव ससुराल के कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। मृतका की सास नजमी ने बताया कि घटना के समय नगमा घर में अकेली थी। उसका पति शाहबाज अपने पिता को लखनऊ एयरपोर्ट छोड़ने गया था, जबकि सास सुबह बकरी चराने गई थीं। लौटने पर उन्हें कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला।
कई बार आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। रोशनदान से झांकने पर नगमा का शव फंदे से लटका दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर चौकी प्रभारी संदीप कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं से जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, नगमा की शादी लगभग तीन वर्ष पहले हुई थी। उसका मायका पड़ोसी जिले बहराइच के रानीपुर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर गांव में है। नगमा की कोई संतान नहीं थी। बताया गया है कि नगमा के पति और ससुर विदेश में मजदूरी करते हैं और समय-समय पर घर आते रहते हैं। मृतका के मायके पक्ष के लोग वर्तमान में मुंबई में रहकर मजदूरी कर रहे हैं। फिलहाल, मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर खबर लिखें जाने तक नहीं दी गई है, जबकि ससुराल पक्ष ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में मौत के सही कारणों का खुलासा होगा।पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments