HomeHealth & Fitness5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी के सूरत दौरे...

5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी के सूरत दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां

सूरत । विश्व पर्यावरण दिवस पर पांच जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सूरत दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। प्रधानमंत्री की उपस्थिति में शहर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए ऊर्जा एवं पेट्रोकेमिकल्स विभाग के प्रधान सचिव एवं नोडल अधिकारी अश्विनी कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक की।

इंडोर स्टेडियम परिसर में सोमवार को आयोजित समीक्षा बैठक में जिला प्रशासन, नगर निगम, पुलिस विभाग तथा विभिन्न सरकारी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, अतिथियों की सुविधाओं, पार्किंग, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

प्रधान सचिव अश्विनी कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम से संबंधित सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्ध नागरिक, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां बड़ी संख्या में शामिल होंगी।

बैठक में जिला कलेक्टर तेजस परमार, नगर आयुक्त एम. नागराजन, पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी दी तथा आवश्यक समन्वय पर चर्चा की।

प्रशासन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं, ताकि पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश प्रभावी रूप से समाज तक पहुंचाया जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments