HomeHealth & Fitnessलूट की घटना को अंजाम देने वाले सात शातिर गिरफ्तार , 17...

लूट की घटना को अंजाम देने वाले सात शातिर गिरफ्तार , 17 हजार रुपये बरामद 

गोसाईगंज लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। शहीद पथ पर पुलिस हेडक्वार्टर के सामने हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए दिल्ली के सात शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम में से 17 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं।

शीतल नगर, इंदिरा नगर निवासी सचिन कुमार पुत्र संतराम ने थाने में तहरीर दी थी कि वह 31 मई को पीजीआई से हाईकोर्ट मोटरसाइकिल से जा रहे थे।शहीद पथ पर पुलिस हेडक्वार्टर के सामने दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया और 21 हजार 8 सौ रुपये लूटकर फरार हो गए थे।जिसकी शिकायत उन्होंने सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस से की थी।जिसपर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी।

पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपियों की पहचान की।शनिवार को घेराबंदी कर सात आरोपियों को दबोच लिया गया।  गिरफ्तार किये गए रोहन उर्फ गुड्डू   निवासी मद्रासी मंदिर के पास अंबेडकरनगर साहिल निवासी डेल्टा प्रथम मदनगिरी अंबेडकरनगर रवि चौरसिया निवासी जेजे कॉलोनी खानपुर नेबसराय सुमित निवासी इंदिरापुरी बुधनगर अरुण उर्फ बुवन निवासी मदनगिरी अंबेडकरनगर सचिन उर्फ लेफ्टी निवासी मदनगिरी अंबेडकरनगर व समीर उर्फ अनुराग मदनगिरी अंबेडकरनगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पुलिस ने आरोपियों के पास से 17 हजार रुपये नकद बरामद कर लिए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments