Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)केजीएन कॉलोनी में बिजली के खंभे नहीं:तुलसीपुर नगर में वर्षों से बांस...

केजीएन कॉलोनी में बिजली के खंभे नहीं:तुलसीपुर नगर में वर्षों से बांस के सहारे हो रही विद्युत आपूर्ति, लोग परेशान


तुलसीपुर नगर के केन यूनियन वार्ड 13 स्थित केजीएन कॉलोनी में वर्षों से बिजली के खंभे नहीं लगाए गए हैं। यहां के निवासी बांस और बल्लियों के सहारे विद्युत आपूर्ति प्राप्त कर रहे हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। नगर पंचायत द्वारा वर्षों पहले ही विद्युत पोल लगाने के लिए प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है। हालांकि, अभी तक एक भी खंभा जमीन पर नहीं लगा है। इससे कॉलोनी में विद्युत आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। केजीएन कॉलोनी के निवासियों, जिनमें कुन्नू मास्टर, मकसूद राइनी, सलाम, सद्दाम, हाजी अनवार आदिल, संजय और रवि कुमार शामिल हैं, का कहना है कि बिजली के खंभे न होने के कारण अक्सर लाइट फाल्ट होता है। लंबी केबल के कारण आपूर्ति बाधित होती है, जिससे रात में गलियां अंधेरे में डूब जाती हैं। इससे चोरी और दुर्घटनाओं का भय बना रहता है। निवासियों ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार शिकायतें की हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा केवल आश्वासन दिया गया है और कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग के जेई की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि जेई को कई बार मौके पर बुलाया गया, लेकिन उन्होंने केवल औपचारिकता निभाई। कोई कार्ययोजना नहीं बनी और न ही कार्य शुरू करने की पहल की गई। इस संबंध में तुलसीपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि कार्य प्रस्तावित है और इसे जल्द ही कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments