#बस्ती_न्यूज
बस्ती के परसरामपुर थाना क्षेत्र के हलुवइया चक गांव में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार, बुधवार को पीआरवी के माध्यम से जानकारी मिली कि ग्राम हलुवइया चक निवासी रूमन भारती (30 वर्ष), पत्नी धनीराम ने अपने घर में फांसी लगाई है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह को आत्महत्या का कारण बताया जा रहा है। बताया गया है कि महिला पिछले कुछ समय से घरेलू विवादों के कारण मानसिक रूप से परेशान थी। सूचना मिलते ही परसरामपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा कर उसे कब्जे में लिया। मामले की गहन जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी सूचित किया गया है ताकि आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा सकें। थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दी:गांव के लोग बोले- घर में होता था झगड़ा, मानसिक रूप से परेशान थी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












