महाराजगंज नगर क्षेत्र के पिपरदेउरा स्थित पोखरा आवास कॉलोनी की सड़कें पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं। जगह-जगह बड़े गड्ढे बन जाने से आवागमन बाधित हो रहा है, जिससे कॉलोनीवासियों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह कॉलोनी मान्यवर श्री कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना के तहत वर्ष 2008 से 2011 के बीच विकसित की गई थी। स्थानीय निवासियों के अनुसार, सड़कों की स्थिति इतनी खराब है कि वे अब गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। बारिश के मौसम में जलभराव के कारण स्थिति और गंभीर हो जाती है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। कॉलोनीवासियों ने इस समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका प्रशासन से शिकायत की है। अधिशासी अधिकारी राजकुमार मिश्रा ने जांच के निर्देश भी दिए थे, लेकिन अब तक सड़क मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो सका है। निवासी सुभाष, मनजीत, संदीप और कैलाशी देवी ने बताया कि खराब सड़कों के कारण आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को इससे सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रशासन की उदासीनता को लेकर लोगों में नाराजगी है। कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि पिपरदेउरा स्थित पोखरा आवास कॉलोनी की सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराई जाए और जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
पिपरदेउरा में पोखरा आवास कॉलोनी की सड़कें जर्जर:आवागमन मुश्किल, निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












